6:33 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूँ के विद्यालयों में स्कूल सेफ्टी ऑडिट प्रोग्राम के अन्तर्गत, विशेषज्ञों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

बदायूँ के विद्यालयों में स्कूल सेफ्टी ऑडिट प्रोग्राम के अन्तर्गत, विशेषज्ञों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
बदायूँ:
शासन के निर्देशानुसार जिले के विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित ‘स्कूल सेफ्टी ऑडिट कार्यक्रम’ के तहत आज तीन विद्यालयों का व्यापक सुरक्षा निरीक्षण किया गया। तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने भवनों की भौतिक संरचना, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों का स्थल पर जायजा लिया।
नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट स्कूल सोथा में ऑडिट टीम के मुख्य तकनीकी विशेषज्ञों—आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ षटवदन कुमार, फायर सेफ्टी विशेषज्ञ मोहम्मद तफ़ज़ील एवं स्ट्रक्चरल इंजीनियर ज्ञानेंद्र सिंह ने विद्यालय परिसर का सघन निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने कक्षा-कक्षों की मजबूती, विद्युत वायरिंग, आपातकालीन निकास और संभावित जोखिमों की गहन पड़ताल की।
निरीक्षण के दौरान ऑडिट टीम के साथ डिस्ट्रिक्ट एमआईएस/आईटी विशेषज्ञ ईसार अली तथा डीपीएम अमर सिंह मौजूद रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मज़हर अहमद एवं समस्त स्टॉफ ने ऑडिट टीम को आवश्यक दस्तावेज व सूचनाएं उपलब्ध कराते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत नगर क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण अंचल के दो अन्य विद्यालयों—कंपोजिट स्कूल रतनपुर (बिसौली) एवं कंपोजिट स्कूल गोठा (वजीरगंज) का भी सुरक्षा ऑडिट सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। टीम में आकाश कुमार, निलोफर, शमशुल के द्वारा संकलित मानकों के आधार पर सुरक्षा रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी, जिससे विद्यालयों को बाल-सुलभ व सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को शासन द्वारा शासन आदेश जारी कर दिया गया है कि टीम को सही सूचना उपलब्ध कराकर मदद करें

विज्ञापन एक्सप्रेस