मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, पत्नी की मौत, पति-बच्चा घायल।
मैनपुरी 8 सितंबर ।
किशनी थाना क्षेत्र में रविवार शाम तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। किशनी बाईपास रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पति के साथ बैठी महिला की मौत हो गई, जबकि पति और ढाई साल का मासूम बाल-बाल बच गया।
जानकारी के अनुसार हादसा कोम्होंल शहर बाईपास रोड पर बजरंग पेट्रोल पंप के पास हुआ। ग्राम मधाऊ, थाना कोतवाली निवासी नीरज अपनी पत्नी रिंकी देवी (32) और ढाई वर्षीय बच्चे के साथ बाइक से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि रिंकी देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम पर सड़क हादसे की सूचना मिली थी। तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा गया। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है, जल्द ही वाहन को कब्जे में लेकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
मैनपुरी से अरूण कुमार।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


