5:45 pm Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी -एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप

मैनपुरी -एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप

पुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा के मद्देनजर रूट किया गया डायवर्ट

मैनपुरी 8 सितंबर।

थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम हुमायूंपुर के पास मंगलवार को एलपीजी गैस से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर पलटते ही उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर हुमायूंपुर गांव के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और टैंकर सड़क पर पलट गया। गैस रिसाव होते ही आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर थाना दन्नाहार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। एहतियात के तौर पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया और मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी। एटा-मैनपुरी मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति घटनास्थल के आसपास न जाए और भीड़ न लगाए। गैस कंपनी और तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया गया है। रिसाव को रोकने और टैंकर को सुरक्षित हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

गनीमत रही कि हादसे में किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मेनपुरी से अरूण कुमार

विज्ञापन एक्सप्रेस