बिसौली, बदायूँ। दिनांक 08 सितंबर 2026 को दमयन्ती राज आनन्द राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिसौली में अंग्रेजी साहित्य परिषद का पुनर्गठन किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. सपना भारती के निर्देशन में कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ शारदे की वंदना के साथ हुआ। अंग्रेजी विभाग प्रभारी डॉ. पारुल रस्तोगी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं द्वारा मतदान के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष – साक्षी, उपाध्यक्ष – दिवांगी, सचिव – प्रिया, कोषाध्यक्ष – गुनगुन, छात्रा प्रतिनिधि – गायत्री प्रजापति व छात्र प्रतिनिधि – पुष्पेन्द्र को चुना गया।
इसी अवसर पर “डिजिटल इंडिया” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गोष्ठी में करिश्मा दीक्षित ने प्रथम, निष्ठा वर्मा ने द्वितीय तथा मीनाक्षी और आरुषि यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन भौतिक विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. मंजूषा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ सपना ने सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों एवं विजयी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ. एम.एम. वार्ष्णेय , कनिष्ठ सहायक सुमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


