सहसवान में बिजली सप्लाई बाधित, शाहबाजपुर बिजलीघर की मशीनों में आई तकनीकी खराबी
सहसवान। शाहबाजपुर बिजलीघर की मशीनों में तकनीकी खराबी आने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित हो गई है। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत विभाग के अनुसार मशीनों को दुरुस्त करने के लिए मैकेनिक मौके पर पहुंच गए हैं और तकनीकी खराबी को दूर करने का कार्य जारी है। विभाग ने जल्द ही विद्युत आपूर्ति सुचारु किए जाने की बात कही है।
विद्युत उपखंड अधिकारी जय प्रकाश ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और विद्युत आपूर्ति बहाल होने तक सहयोग करें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


