10:48 am Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

फैजगंज बेहटा पुलिस ने 15 पव्वे देशी शराब के साथ पकड़ा

फैजगंज बेहटा पुलिस ने 15 पव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी को पकड़ा

बदायूं। अवैध शराब की बिक्री और अवैध मद्य निष्कर्षण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फैजगंज बेहटा पुलिस ने एक आरोपी को 15 पव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को थाना फैजगंज बेहटा पुलिस टीम ने ग्राम ओरछी स्थित शराब की दुकान के पास से अशोक पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम ओरछी, थाना फैजगंज बेहटा, बदायूं को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से ग्रैण्ड मास्टर ब्रांड की 200 एमएल की 15 पव्वे देशी शराब बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना फैजगंज बेहटा में मु0अ0सं0 197/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक अपराध जमानतीय होने के कारण आरोपी को थाने से जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मु0अ0सं0 92/2025 धारा 60(1) और मु0अ0सं0 188/2025 धारा 60 थाना फैजगंज बेहटा शामिल हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रवेंद्र सिंह राणा, हेड कांस्टेबल 708 राजीव कुमार और कांस्टेबल 39 विनीत कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस