10:09 am Tuesday , 8 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं। एकादशी पर्व पर श्री रघुनाथ जी मंदिर में भव्य सजावट व रासलीला

एकादशी पर्व पर श्री रघुनाथ जी मंदिर में भव्य सजावट व रासलीला

बदायूं। श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अंतर्गत एकादशी पर्व पर बदायूं के प्रसिद्ध श्री रघुनाथ जी (पंजाबी) मंदिर में भव्य सजावट के बीच धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों एवं जगमगाती रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया, जिसकी सुंदरता देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।

इस अवसर पर बहजोई से आए कलाकारों द्वारा श्री राधा-कृष्ण की मनमोहक रासलीला का मंचन किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। रासलीला के विभिन्न प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। फूलों की होली एवं लट्ठमार होली की आकर्षक प्रस्तुतियों ने भी सभी का मन मोह लिया।

श्री सनातन धर्म सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत कुमार दुआ ने बताया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम भक्ति, संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं का सुंदर संगम रहा। मंदिर की भव्य सजावट और कलाकारों की जीवंत प्रस्तुतियों ने एकादशी पर्व के आयोजन को और अधिक आकर्षक एवं यादगार बना दिया।

बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं ने मंदिर की मनमोहक सजावट का अवलोकन करने के साथ रासलीला की विभिन्न प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा और श्री राधा-कृष्ण के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।


कार्यक्रम में श्री सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार चड्ढा के साथ श्री अशोक कुमार नारंग, ओमप्रकाश कोचर, सुनील दत्त मक्कड़, यशपाल मिनोचा, सुदर्शन लाल बत्तरा, जोगेश अरोरा, अमित अरोडा,राकेश गुलाटी, विक्की बत्तरा, विवेक खुराना, राजेंद्र बत्तरा, संजीव आहुजा तथा अन्य पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस