10:44 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

थाना सिविल लाइन से पूछताछ के दौरान गिरफ़्तार अभियुक्त फ़रार, एसएसपी द्वारा उपनिरीक्षक एवं आरक्षी तत्काल प्रभाव से निलंबित

बदायूं ।
प्रेस विज्ञप्ति,
दिनांक 07.09.2026
थाना सिविल लाइन, बदायूँ।

– थाना सिविल लाइन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 561/2025 धारा 109(1)/115(2) बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुरजन सिंह यादव पुत्र राम बहादुर निवासी ग्राम फिरोजपुर इकलहरी, थाना सिविल लाइन, बदायूँ, उम्र 38 वर्ष को दिनांक 07.09.2026 को गिरफ्तार कर थाना पर दाखिल किया गया था। अभियुक्त सुरजन उपरोक्त पूछताछ के दौरान मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ के द्वारा सम्बन्धित उ0नि0 सचिन यादव व आरक्षी सतेन्द्र कुमार व आरक्षी सनी वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है। तथा घटना के क्रम में थाना सिविल लाइन पर अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नोट- टीमें गठित कर फरार अभियुक्त सुरजन उपरोक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जा रहा है।

सोशल मीडिया सेल
जनपद बदायूँ।

विज्ञापन एक्सप्रेस