मैनपुरी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, DCM से 23 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद
मैनपुरी 7 सितंबर ।
जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिछवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक DCM गाड़ी से 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, बिछवां थाना पुलिस द्वारा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक संदिग्ध DCM को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां भरी मिलीं। पुलिस ने मौके से 23 पेटी अवैध शराब बरामद की।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि यह शराब बिहार ले जाई जा रही थी। बिहार में शराबबंदी होने के कारण तस्कर यूपी से शराब ले जाकर वहां ऊंचे दामों पर बेचते हैं।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से अजीत नाम के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस ने बरामद शराब और DCM वाहन को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
पुलिस का कहना है कि इस धंधे में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
रिपोर्ट – अरुण कुमार, मैनपुरी
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


