7:39 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

बिल्सी पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

बिल्सी पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

सरकारी पानी की टंकी से दो बैटरे चोरी करने का आरोप, एक बैटरा बरामद

बिल्सी। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिल्सी पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक बैटरा, चोरी में प्रयुक्त सामान, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक 06 सितंबर 2026 को ग्राम खौंसारा निवासी बिजेन्द्र पाल ने तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर सरकारी पानी की टंकी से सोलर पैनल के दो बैटरे और एक फ्यूज चोरी कर ले गए। इस मामले में मुकदमा संख्या 382/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 07 सितंबर 2026 को गिरधरपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर यात्री शेड के पास प्रमोद कुमार, दीपक और कुमर पाल, निवासी ग्राम रामनगर उर्फ कनुआ नगला, थाना धनारी, जनपद संभल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में बताई चोरी की बात

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तीनों टंकी फिटिंग का काम करते हैं। लालच में आकर उन्होंने 04 सितंबर की रात ग्राम खौंसारा स्थित सरकारी पानी की टंकी से दो बैटरे चोरी किए थे। आरोपियों ने बताया कि एक बैटरा उन्होंने एक राहगीर को तीन हजार रुपये में बेच दिया था और रकम आपस में बांट ली थी। दूसरा बैटरा झाड़ियों में छिपा दिया था, जिसे बारिश के कारण उस समय ले नहीं जा सके। पुलिस के अनुसार आरोपी इसी बैटरे को निकालकर बेचने के लिए ले जा रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

यह सामान हुआ बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ईस्टमैन बैटरा, एक प्लास, डाई लोहा, 1320 रुपये नकद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तार करने वाली टीम: उपनिरीक्षक अशोक कुमार, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, कांस्टेबल सुधीर कुमार और रिजर्व कांस्टेबल अंकित कुमार शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस