जन्मदिन पर दिव्यांग बच्चों के बीच बांटी खुशियां, नए कपड़े पाकर खिल उठे चेहरे
वजीरगंज। पुसगवां रोड स्थित विकलांग आश्रम में बगरैन निवासी प्रशांत गुप्ता ने एकादशी और अपने जन्मदिन के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने आश्रम में रह रहे बच्चों को फल, मिठाई और समोसे वितरित किए। साथ ही सभी बच्चों को नए कपड़े भी भेंट किए।
नए वस्त्र और खाद्य सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। प्रशांत गुप्ता ने कहा कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को जरूरतमंद और दिव्यांग बच्चों के साथ मनाने से उन्हें आत्मिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों की सेवा और सहायता जारी रखने की बात कही।
आश्रम के अध्यक्ष उनीश पाल सिंह ने प्रशांत गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि आश्रम समाज के दानदाताओं और सहयोगी लोगों के सहयोग से संचालित हो रहा है। उन्होंने समाज के सक्षम लोगों से दिव्यांग बच्चों की मदद के लिए आगे आने की अपील की, ताकि उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
इस अवसर पर जाकिर सैफी, नेमपाल, आश्रम प्रभारी ठाकुर सुनीरा सिंह गौर, जिला पंचायत सदस्य बदायूं आकाश कुमार, उमेश पाल, विनोद कुमार, चंचल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आश्रम का माहौल आत्मीयता और खुशी से भरा रहा।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


