कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने किया दातागंज के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा , हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग के बाढ़ से डूबने पर नाव से हर्रामपुर गांव पहुंचे अजीत यादव
#नुकसान का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजा दे योगी सरकार
#हर गांव में लगाया जाये चिकित्सा कैंप
# दातागंज को बाढ़ मुक्त करने के लिए रामगंगा के किनारे मानपुर से सिमरिया तक बांध तटबंध बनाने की माँग उठी
#बाढ़ का समाधान करने में विफल रही योगी सरकार -अजीत
—————————————————————————
बदायूँ। 07 सितंबर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने दातागंज विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग के बाढ़ से डूबने पर नाव से हर्रामपुर गांव पहुंचे । कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि दातागंज भाजपा विधायक और डबल इंजन सरकार दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने में विफल रहे हैं।उन्होंने दातागंज को बाढ़ मुक्त करने के लिए रामगंगा के किनारे मानपुर से सिमरिया तक बांध तटबंध बनाने की माँग उठाई। उन्होंने नुकसान का सर्वे करवाकर किसानों को तत्काल मुआवजा दिये जाने की मांग उठाई।उन्होंने हर गांव में चिकित्सा कैंप लगाने की मांग की।
पुलिस द्वारा कई दिनों से जारी हाउस अरेस्ट के बीच कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव सोमवार को दातागंज विधानसभा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पर अड़ गए। पुलिस प्रशासन को पीछे हटना पड़ा और उनपर लगाई रोक हटानी पड़ी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हजरतपुर पहुंचे और रामगंगा पर बने पुल से आगे बाढ़ के पानी से डूबे गढ़िया रंगीन मार्ग पर गाड़ियां खड़ी कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नाव पर सवार हो गए। नाव से बाढ़ प्रभावित हर्रामपुर गांव पहुंचे और ग्रामीणों से संवाद के उनकी समस्याएं सुनीं । ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिनों से बिजली नहीं आई है। हजरतपुर गढ़िया रंगीन मार्ग के बाढ़ से डूबने के चलते आवागमन बंद हो गया है।हर्रामपुर , शेरपुर , मौजमपुर ,गढ़िया पैगंबरपुर समेत दर्जन भर ग्रामों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। हजरतपुर आने जाने के लिए नाव ही एकमात्र साधन है। शेरपुर , मौजमपुर , कुंडरा मझरा आदि ग्रामों के रास्ते भी बंद हो गए हैं ।स्कूलों में मास्टर नहीं पहुंच रहे हैं जिससे हजारों बच्चों की पढ़ाई लिखाई बंद हो गई है।बाढ़ के पानी से खेतों की फसल बर्बाद हो गई है। शासन प्रशासन ने अभी तक बाढ़ से फसलों , मकानों को हुए नुकसान का कोई सर्वे नहीं कराया है। बाढ़ राहत सामग्री भी सभी को नहीं मिली है। बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में बिमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है। शुद्ध पीने के पानी की समस्या खड़ी हो गई है।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने सभी बाद प्रभावित ग्रामों में तत्काल चिकित्सा कैंप लगाकर ग्रामीणों को मुफ्त चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।उन्होंने बाद प्रभावित ग्रामों में शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए तत्काल व्यवस्था करने की मांग की।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि कांग्रेस बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के साथ मजबूती से खड़ी है। हर किसान को नुकसान का मुआवजा दिलाने और दातागंज को बाढ़ मुक्त कराने को कांग्रेस संघर्ष तेज करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ दौरे में जिला सचिव मंजेश यादव, कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष नवनीत यादव, रिटायर्ड कानूनगो सुरेंद्र सिंह, अरविंद यादव , जतन सिंह , साहब सिंह ,सतेंद्र , खुशीराम , नेमसिंह , महावीर , देवेंद्र , योगेश , बिजनेश जाटव समेत दर्जनों कांग्रेसी और ग्रामीण शामिल रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


