6:31 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

अलापुर पुलिस ने तीन घंटे में अपहृता को बरामद किया, बाल अपचारी पकड़ा

अलापुर पुलिस ने तीन घंटे में अपहृता को बरामद किया, बाल अपचारी पकड़ा

मुखबिर की सूचना पर इस्लामगंज के पास से हुई बरामदगी, अपहृता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया

बदायूं। अलापुर पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज तीन घंटे के अंदर अपहृता को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले से संबंधित वांछित बाल अपचारी को भी पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अलापुर के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में 7 सितंबर 2026 को अलापुर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मु0अ0सं0 189/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित बाल अपचारी और अपहृता को इस्लामगंज के पास से बरामद कर लिया।

पुलिस ने अपहृता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, जबकि बाल अपचारी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस