5:12 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली में गेस्ट हाउस पर पुलिस की छापेमारी, 10 आरोपी गिरफ्तार

होटल मालिक व संचालक समेत 10 अभियुक्त और 2 महिलाएं गिरफ्तार, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज

बदायूं। बिसौली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार की सूचना पर गेस्ट हाउस में छापेमारी कर होटल मालिक और संचालकों समेत 10 अभियुक्तों तथा दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बिसौली के नेतृत्व में 6 सितंबर 2026 को नायब तहसीलदार, प्रभारी निरीक्षक बिसौली और महिला पुलिस टीम के साथ रानेट चौराहे के पास स्थित जय भोले गेस्ट हाउस में दबिश दी गई। पुलिस का दावा है कि मौके पर अनैतिक देह व्यापार से संबंधित गतिविधियां पाई गईं।

कार्रवाई के दौरान होटल मालिक सुधांशु वाष्णेय, होटल संचालक सौरभ उर्फ छोटू और विक्की समेत कुल 10 पुरुष अभियुक्त तथा दो महिला अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मामले में थाना बिसौली पर मु0अ0सं0 360/2026, धारा 3/4/5/6/7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधांशु वाष्णेय, सौरभ उर्फ छोटू, विक्की, भगवानदास, होशियार सिंह, अमन गुप्ता, संजीव, अर्जुन, अंकित और शानू शामिल हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस