3:55 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

उघैती में डंपर-टेंपो की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत

बदायूं। उघैती थाना क्षेत्र में सहसवान-बिसौली मार्ग पर खितौरा गांव के पास डंपर और टेंपो की भीषण भिड़ंत हो गई। हादसे में दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि टेंपो सवार सात लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन एक्सप्रेस