3:42 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

करहल के युवक की गोरखपुर में चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

मैनपुरी 7 सितंबर।

खजनी थाना क्षेत्र के कोटही माता मंदिर के पास लगी जन्माष्टमी प्रदर्शनी मेले में शनिवार देर रात कर्मचारियों के बीच हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मैनपुरी जिले के करहल का रहने वाला था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त खंजर बरामद कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक विवेक कुमार उर्फ आशू पुत्र निवासी ओम नगर, थाना करहल, जिला मैनपुरी प्रदर्शनी मेले में काम करता था। शनिवार 5 सितंबर की रात मेला बंद होने के बाद सभी कर्मचारी आपस में बैठकर खा-पी रहे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान शराब के नशे में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जानलेवा हमला हो गया।

आरोप है कि फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के गंगा दरवाजा निवासी शिवम कौशल ने विवेक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना में विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची खजनी थाना पुलिस ने घायल को तत्काल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी खजनी ने बताया कि आरोपी शिवम कौशल को हिरासत में ले लिया गया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया खंजर भी बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बताया गया कि मृतक विवेक अपने पीछे पत्नी, बेटा, को छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

अरूण कुमार

विज्ञापन एक्सप्रेस