3:43 pm Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी में कलयुगी बेटों ने किया मां-बाप को बेघर, संपत्ति हड़पी, फर्जी मुकदमे में फंसाया

मैनपुरी में कलयुगी बेटों ने किया मां-बाप को बेघर, संपत्ति हड़पी, फर्जी मुकदमे में फंसाया।

मैनपुरी 7 सितंबर ।

जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां जन्म देने वाले मां-बाप को ही उनके सगे बेटों ने घर से बेघर कर दिया। पीड़ित पिता ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने ही बेटों पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनके सगे बेटे पिछले 6 महीने से लगातार उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज कर रहे हैं।

धर्मेंद्र दुबे का आरोप है कि बेटों ने उनकी मकान और जमीनों पर कब्जा करने की नीयत से उन्हें और उनकी पत्नी को बेसहारा छोड़ दिया है। संपत्ति हड़पने के बाद बुजुर्ग दंपत्ति दर-दर भटकने को मजबूर है।

पीड़िता ने बताया कि बेटों ने उनके भांजे से प्लॉट देने के नाम पर 10 लाख रुपये ले लिए। अब न तो प्लॉट की रजिस्ट्री कर रहे हैं और न ही पैसे वापस कर रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी मधु मिश्रा गंभीर रूप से बीमार हैं और उनका इलाज आगरा में चल रहा है। बेटों द्वारा पूरी संपत्ति पर कब्जा कर लेने से उनके पास खाने और इलाज तक के पैसे नहीं बचे हैं।

धर्मेंद्र का कहना है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो बेटों ने उल्टा उन पर और उनके भांजे पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। पीड़ित का आरोप है कि स्थानीय थाने पर शिकायत करने पर भी सुनवाई नहीं हो रही है, क्योंकि बेटे पैसे के बल पर पुलिस को प्रभावित कर देते हैं।

पीड़ित धर्मेंद्र दुबे ने एसपी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, उन पर और उनके भांजे पर दर्ज फर्जी मुकदमे को निरस्त किया जाए, आरोपी बेटों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और भांजे के 10 लाख रुपये वापस दिलाए जाएं।

मैनपुरी से अरूण कुमार

विज्ञापन एक्सप्रेस