बदायूं। फैजगंजबेहटा थाना पुलिस ने वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मानसिंह पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम सीकरी, थाना फैजगंजबेहटा, जिला बदायूं के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त थाना फैजगंजबेहटा में पंजीकृत मु0अ0सं0 187/2026 से संबंधित विभिन्न धाराओं तथा 7 सीएल एक्ट व लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित था। इसके अलावा वह मु0अ0सं0 188/2026 में भी वांछित चल रहा था।
पुलिस टीम ने 06 सितंबर 2026 को आरोपी को पुल वाले बाबा मंदिर से पहाड़पुर जाने वाले कच्चे रास्ते से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


