बरेली में रेल ट्रैक पर जलभराव, तीन पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित,कई लेट रूट डायवर्ट कर निकाली।
बरेली 7 सितंबर।
पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल में बरेली सिटी-बरेली जं. रेलखंड के बीच किलोमीटर संख्या 318/4-5 पर रविवार को जलभराव होने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। पानी भरने से ट्रैक बाधित होने पर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए तीन सवारी गाड़ियों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है।
इज्जतनगर मंडल के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार –
गाड़ी संख्या 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी को बरेली सिटी के बजाय इज्जतनगर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट कर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को बरेली से कम से कम 60 मिनट देरी से चलाया जाएगा। यह ट्रेन बरेली सिटी-बरेली जं. (उत्तर रेलवे)-रामगंगा-बमियाना मार्ग से डायवर्ट होकर जाएगी।
गाड़ी संख्या 55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी को कासगंज से बरेली सिटी के बीच रास्ते में नियंत्रित कर चलाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर इसे बमियाना-रामगंगा-बरेली जं.-बरेली सिटी मार्ग से डायवर्ट किया जा सकता है। इसके अलावा अछनेरा टनकपुर भी आज दो घंटे की देरी से चल रही है।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी ले लें।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


