रानेट चौराहे के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा, मालिक-संचालक समेत 12 गिरफ्तार
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार शाम पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गेस्ट हाउस मालिक और संचालक समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से दो युवतियों को भी हिरासत में लिया गया, जिन्हें मुरादाबाद की रहने वाली बताया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा की जा रही थीं। शिकायतों के बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर रविवार शाम करीब छह बजे संयुक्त टीम ने अचानक गेस्ट हाउस पर छापा मारा।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में गेस्ट हाउस मालिक सुधांशु वार्ष्णेय निवासी बिसौली और संचालक सौरभ उर्फ छोटू निवासी बिसौली शामिल हैं। इसके अलावा भगवान दास निवासी बंजरिया, होशियार सिंह निवासी उघेती, बिसौली कस्बा निवासी अमन और किशन कुमार तथा मुरादाबाद निवासी शानू को भी गिरफ्तार किया गया है। वहीं दो युवतियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में युवतियों को गेस्ट हाउस तक लाने-ले जाने में इस्तेमाल ऑटो और युवकों के वाहनों को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गेस्ट हाउस में संचालित गतिविधियों, वहां आने वाले लोगों और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत जताई है। ग्रामीणों का कहना है कि गेस्ट हाउस को लेकर लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं। पुलिस अब मामले में गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका और देह व्यापार से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


