10:48 am Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

ककराला- श्रीकृष्ण ने रचाई रासलीला, कथा में गूंजा भक्ति का संदेश

ककराला में श्रीकृष्ण ने रचाई रासलीला, कथा में गूंजा भक्ति का संदेश

ककराला। शिव मंदिर भोलेधाम ककराला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की रासलीला का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान वृंदावन से पधारे पंडित बृज बिहारी जी ने भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला और गोपियों के साथ उनके संबंध से जुड़े प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया।

पंडित बृज बिहारी जी ने कथा के माध्यम से पति और परमपति के बीच आध्यात्मिक संबंध की व्याख्या करते हुए श्रद्धालुओं को भक्ति और समर्पण का संदेश दिया। उन्होंने श्रीकृष्ण की लीलाओं के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।

कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर डॉ. मुन्नालाल राठौर, रघुपाल शर्मा, नीरज गुप्ता, शिक्कू गुप्ता, आकाश मिश्रा, रामसेवक शर्मा, छोटे शर्मा, गजेंद्र शर्मा, मुकेश राठौर, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस