10:48 am Monday , 7 September 2026
BREAKING NEWS

उघैती- भैंस बचाने के चक्कर में टेम्पू पलटा, चार घायल

उघैती। क्षेत्र में स्वरूपपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार टेम्पू अचानक सामने आई भैंस को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंदी में पलट गया। हादसे में टेम्पू में सवार चार लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, टेम्पू स्वरूपपुर गांव के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क पर भैंस आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक टेम्पू पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते टेम्पू सड़क किनारे खंदी में जा गिरा।

दुर्घटना में टेम्पू में सवार चार लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस