7:48 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। नवागंतुक पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा की अधीनस्थों के साथ मीटिंग

बिसौली। नवागंतुक पुलिस इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा ने अधीनस्थों के साथ मीटिंग कर उन्हें अपनी मंशा जाहिर कर दी। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग में अनुशासन पहली प्राथमिकता है।
रविवार को कोतवाली परिसर में अधीनस्थों के साथ बैठक कर पुलिस कर्मियों को अपराध और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बीट कांस्टेबल पुलिसिंग का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे मजबूत रखना है। वहीं थाने में तैनात प्रत्येक व्यक्ति को, अनुशासन के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाना है। कोतवाल ने कहा कि शिकायत लेकर थाने पहुंचने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। उन्होंने पीड़ित की समस्या को प्राथमिकता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी, बुधबाजार चौकी इंचार्ज अमित चौहान, हाईवे चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, दबतोरी चौकी इंचार्ज विक्रांत आर्य, महिला उप निरीक्षक पूजा तोमर, उप निरीक्षक जोगेन्द्र पाल, मो. अब्बास, तिलक राम, विनय कुमार, कांस्टेबल राजीव, रघुवंश, संजीव, रवि, रोहित कुंडू, गजेंद्र, सरताज, आकाश, योगेश, सरिता, कृष्णा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस