6:32 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शिक्षक दिवस

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े ही सम्मान एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस दौरान डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी एवं प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं प्रार्थना के साथ किया। विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता, भाषण एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को अभिव्यक्त किया। विद्यालय के प्रबंधक फादर डॉ. मार्टिन बीसी ने कहा कि एक शिक्षक का कार्य केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व और चरित्र का निर्माण करना भी है। उन्होंने शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन की सराहना की। प्रधानाचार्या सिस्टर लिंसी थॉमस ने विद्यार्थियों को अपने शिक्षकों का सम्मान करने तथा उनके बताए आदर्शो को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस