6:31 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुरेश गिरफ्तार

बदायूं

उसहैत पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित अभियुक्त सुरेश गिरफ्तार

केशव गुप्ता

बदायूँ/उसहैत। थाना उसहैत पुलिस ने नाबालिग से संबंधित पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कस्बा उसहैत में हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी उझानी के पर्यवेक्षण में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थानाध्यक्ष उसहैत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 06 सितंबर 2026 को कार्रवाई करते हुए सुरेश पुत्र रामलाल, निवासी ग्राम नरदौली, थाना सिकन्दरपुर वैश्य, जनपद कासगंज को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार आरोपी थाना उसहैत में दर्ज मु0अ0सं0 168/2026, धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक कार्रवाई पूरी कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय गौड़ एवं कांस्टेबल 2916 यश तोमर शामिल रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस