5:32 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

मैनपुरी में तीन माह की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर सैफई रेफर, आरोपी गिरफ्तार।

बदायूं

मैनपुरी में तीन माह की मासूम से दरिंदगी, हालत बिगड़ने पर सैफई रेफर, आरोपी गिरफ्तार।

मैनपुरी 6 सितंबर ।

जनपद के बेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। तीन माह की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप लगा है। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे पहले जिला महिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़ित पिता की तहरीर के अनुसार, शनिवार को वह घर पर ही था। गांव का ही एक व्यक्ति खेत में खाद डालने के बाद उसके घर आया था। आरोप है कि वह बच्ची को खिलाने के बहाने घर के पीछे ले गया। कुछ देर बाद जब वह बच्ची को वापस लेकर आया तो बच्ची लगातार रो रही थी।

परिजनों ने जब बच्ची को देखा तो उसके शरीर से खून निकलता देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में वे स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए ले जाने की सलाह दी गई। रात में परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची को सीएचसी बेवर और फिर जिला महिला अस्पताल भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इस संबंध में एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मैनपुरी से अरूण कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन एक्सप्रेस