5:58 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

जमीन पर उतर रहा था करंट, विद्युत करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।

थाना विनावर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र विनावर के गांव ढटिया गौंटिया में घनी आबादी के बीच रखे विद्युत ट्रांसफार्मर से कई दिनों से जमीन पर करंट उतरने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों के मुताबिक रविवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक किसान की भैंस की मौत हो गई।

ग्रामीणों ने बताया कि भैंस को करंट लगने की जानकारी होने पर उसे बचाने के लिए पहुंचे व्यक्ति भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार घटना की सूचना अवर अभियंता सतीश चंद्र को मोबाइल फोन के माध्यम से दी गई, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की जानकारी विद्युत विभाग के एसडीओ को दी।

बताया गया कि एसडीओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अवर अभियंता को विद्युत लाइन ठीक कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई बड़ा हादसा न हो।

विज्ञापन एक्सप्रेस