नलकूप पर सो रहे किसान से मारपीट, सामान लूटकर फरार बदमाश
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट। थाना विनावर क्षेत्र के गांव रफियाबाद में नलकूप पर सिंचाई के लिए सो रहे किसान के साथ बदमाशों ने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद बदमाश नलकूप का सामान लूटकर फरार हो गए।
बताया गया कि किसान बुद्ध पाल मौर्य अपने नलकूप पर सिंचाई के लिए सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश वहां पहुंचे और नलकूप का सामान ले जाने लगे। किसान ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसान की हालत गंभीर होने पर उन्हें बरेली के हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
आरोप है कि बदमाशों ने इसके बाद पड़ोसी किसान रामबाबू मौर्य के नलकूप को भी निशाना बनाया और वहां से भी नलकूप का सामान चोरी कर ले गए।
घायल किसान की ओर से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाना विनावर में तहरीर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल है। किसानों ने पुलिस से बदमाशों का पता लगाकर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


