एकादशी पर्व पर गुलड़िया में ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट। एकादशी पर्व के अवसर पर नगर पंचायत गुलड़िया में ऐतिहासिक दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दंगल में गैर जनपदों से आए पहलवानों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
दंगल प्रतियोगिता का आयोजन दंगल संयोजक सर्वेश कुमार पटेल पहलवान के सहयोग से कराया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों के बीच रोमांचक कुश्तियां हुईं। दंगल कमेटी द्वारा निर्धारित समय और निश्चित इनाम के अनुसार पहलवानों ने अपने-अपने मुकाबलों में प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर पुरस्कार प्राप्त किए।
दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी। पहलवानों के बीच हुए मुकाबलों को दर्शकों ने खूब सराहा और विजेता पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


