बारिश से खेतों में गिरी और धान की फसल, किसानों को भारी नुकसान
सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट।
क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के चलते किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी और धान की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।
फसल के गिर जाने से किसानों को उत्पादन प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि उन्होंने फसल तैयार करने में काफी मेहनत और लागत लगाई थी, लेकिन लगातार बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया।
किसानों ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से खेतों में हुए फसल नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि समय रहते नुकसान का आकलन कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


