2:48 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

चार करोड़ की लागत से बना बांध रामगंगा की धार में बहा, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

बदायूं

चार करोड़ की लागत से बना बांध रामगंगा की धार में बहा, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

केशव गुप्ता

बिहारीपुर छेवराव के पास कुछ ही घंटों में धराशायी हुआ प्रशासन का बांध, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
दातागंज। रामगंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज बहाव ने प्रशासन के इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दातागंज क्षेत्र के बिहारीपुर छेवराव के पास प्रशासन द्वारा करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया बांध रामगंगा की तेज धार का दबाव नहीं झेल सका और कुछ ही घंटों में बह गया।
ग्रामीणों के मुताबिक रामगंगा की धार तेज होने के बाद बांध के आसपास कटान शुरू हो गया। देखते ही देखते पानी ने बांध को अपनी चपेट में ले लिया और उसका बड़ा हिस्सा नदी की तेज धार में समा गया। बांध के बहने का ग्रामीणों ने मौके पर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
बांध के इस तरह बह जाने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि नदी का जलस्तर और बढ़ा तो आसपास के गांवों और कृषि भूमि पर भी बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके पर तत्काल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने और प्रभावी बचाव कार्य कराने की मांग की है।
चार करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए बांध के कुछ ही घंटों में रामगंगा की धार में बह जाने से उसकी गुणवत्ता और निर्माण कार्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

विज्ञापन एक्सप्रेस