1:37 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान- सीढ़ियों से फिसलकर गिरे पत्रकार सैयद तुफैल अहमद, गंभीर रूप से घायल

सीढ़ियों से फिसलकर गिरे पत्रकार सैयद तुफैल अहमद, गंभीर रूप से घायल

सहसवान-। पत्रकार सैयद तुफैल अहमद के साथ रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। वह अपने घर की सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक पैर फिसल जाने से संतुलन बिगड़ गया और वह सीढ़ियों से गिरते हुए नीचे तक जा पहुंचे।

हादसे में उनके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत संभाला। बताया जा रहा है कि इस हादसे में वह बाल-बाल बचे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पत्रकार साथियों और शुभचिंतकों में चिंता की लहर दौड़ गई। सभी उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

विज्ञापन एक्सप्रेस