1:35 pm Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

सहसवान। प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव और भीषण गंदगी से परेशानी

प्राथमिक विद्यालय के सामने जलभराव और भीषण गंदगी से परेशानी, बच्चों व शिक्षकों को आवागमन में दिक्कत

सहसवान। सहसवान क्षेत्र के गांव कटैया अलीगंज में प्राथमिक विद्यालय के ठीक सामने जलभराव और भीषण गंदगी की समस्या से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूल आने वाले बच्चों और शिक्षकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विद्यालय के मुख्य रास्ते के सामने पानी जमा होने से आने-जाने में दिक्कत हो रही है। जलभराव के कारण आसपास गंदगी और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है, जिससे विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। शिक्षकों और आम लोगों को भी इसी रास्ते से होकर गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है, लेकिन इसके समाधान की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। गंदे पानी के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है।

ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के सामने जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने, जल निकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और साफ-सफाई कराए जाने की मांग की है, ताकि बच्चों, शिक्षकों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।

विज्ञापन एक्सप्रेस