10:49 am Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

कच्चे मकान की दीवार गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

कच्चे मकान की दीवार गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

सिलहरी से पीएस पटेल की रिपोर्ट

बदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गुरुगांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। गैर प्रांत से मेहनत-मजदूरी कर एकादशी पर्व पर घर लौटे पति-पत्नी देर रात अपने कच्चे मकान में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक कच्चे मकान की दीवार गिर गई और दोनों मलबे में दब गए।

हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य कर मलबे से दोनों को बाहर निकाला।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल पत्नी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

विज्ञापन एक्सप्रेस