10:49 am Sunday , 6 September 2026
BREAKING NEWS

अभियासा गांव में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी, जयकारों से गूंजा गांव

बदायूं

अभियासा गांव में धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की झांकी, जयकारों से गूंजा गांव

केशव गुप्ता

म्याऊं/अभियासा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर राष्ट्रीय बजरंग दल म्याऊं के कार्यकर्ताओं और अभियासा गांव के ग्रामीणों के सहयोग से भव्य झांकी निकाली गई। झांकी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप सहित विभिन्न धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
झांकी के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव की गलियों में भक्ति गीतों और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण झांकी में शामिल हुए और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए।
राष्ट्रीय बजरंग दल म्याऊं के कार्यकर्ताओं ने आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं अभियासा गांव के सभी लोगों ने भी सहयोग करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जन्माष्टमी के अवसर पर पूरे गांव में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन एक्सप्रेस