उझानी-बदांयू 5 सितंबर।
बांके बिहारी कॉलेज परिसर में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में एसबीआई बदायूँ के बिजनेस मैनेजर, अभिनव मिश्रा एवं छात्र दीपक पाराशर ने विभिन्न शिक्षकों को सम्मानित किया।
समारोह को संबोधित करते हुए बीबीकेम के प्राचार्य डॉ. नीरज रस्तोगी ने कहा कि शिक्षकों को बच्चों को केवल जानकारी ही नहीं देनी चाहिए, बल्कि उन्हें विवेक का इस्तेमाल करना भी सिखाना चाहिए, ताकि वे सही जानकारी को पहचानकर उसका सकारात्मक उपयोग कर सकें।
साईनाथ कॉलेज के प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को समय की कीमत समझनी होगी, तभी उनका भविष्य उज्ज्वल होगा। वहीं डॉ. विक्रम सक्सेना ने सभी छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शिक्षकों ने कविताएं एवं गीत प्रस्तुत किए। बीए की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बीएड, बीए, बीकॉम, एलएलबी स्टाफ सहित समस्त कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रवक्ता श्रीमती श्वेता सिंह ने किया, जबकि कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती सुबोही रहीं।




bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


