उझानी-बदांयू 5 सितंबर।
उझानी आज वार्ष्णेय महिला सेवा समिति, उझानी के चुनाव में पूनम वार्ष्णेय पत्नी राजेश कुमार वार्ष्णेय (रामू) को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया।
निवर्तमान अध्यक्ष मीनू वार्ष्णेय ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय को नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं और माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर बोलते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूनम वार्ष्णेय ने कहा कि सामाजिक हित में जो भी निर्णय लिया जाएगा, उसे समिति की सभी सदस्यों के साथ मिलकर बेहतर तरीके से किया जाएगा।
इस मौके पर पायल वार्ष्णेय, मीनू वार्ष्णेय, हेमलता, भूमिका, ममता, सविता, खुशबू, सीमा, मनोरानी, तृप्ति, मौली, अंशु, रितु, संगीता, नीरज, शिल्पी आदि सदस्य मौजूद रहीं।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


