10:05 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

शिक्षक दिवस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं को किया सम्मानित

बिल्सी। भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता ने पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन कर किया। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रबंधक सुरेश बाबू गुप्ता ने शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षक की भूमिका अहम होती है। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। शैक्षिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पवन शंखधार ने किया। वरिष्ठ इंचार्ज प्रदीप कुमार सक्सेना और जूनियर इंचार्ज राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिवंश वशिष्ठ, गौरव कुमार और हिमांशु शर्मा का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान माधुरी शांखी, गीता रानी, आरती जैन, शैफाली माहेश्वरी, मुकेश सिन्हा, अजय कुमार, उमा शर्मा, धीरेन्द्र सिंह चौहान, शशि शर्मा, शीतल सक्सेना आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस