7:39 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

बदायूं

25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस और बाइक बरामद

केशव गुप्ता

बदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त विष्णु पुत्र नरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं सुश्री अंकित शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में की गई।
थानाध्यक्ष फैजगंज बेहटा कपिल कुमार पुलिस टीम के साथ वांछित इनामी अभियुक्त की तलाश में जुटे थे। इसी दौरान 05 सितंबर 2026 को आसफपुर स्टेशन के पिछले हिस्से में हड्डी गोदाम रेलवे अंडरपास के पास पुलिस ने घेराबंदी कर विष्णु को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त थाना फैजगंज बेहटा में दर्ज दो मुकदमों समेत कुल पांच आपराधिक मामलों में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित था। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस