6:56 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

श्री कृष्णा इंटर कॉलेज में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस


भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति रहे डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में हर्ष और उल्लास के रूप में मनाया गया।
श्री कृष्णा इंटर कॉलेज बदायूं के प्रांगण में सदनवार खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिन में येलो हाउस का दबदबा रहा। पीला हाउस के हाउस मास्टर कौशल कुमार सिंह ने हर हर व्यक्त करते हुए अपने सभी साथियों एवं प्रतिभागियों कोशुभकामनाएं दी।
सदन व्यवस्था प्रभारी डॉक्टर बृजेंद्र गौतम एवं क्रीड़ा प्रभारी श्री रमेश सिंह ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर संपन्न करवाया।
प्रधानाचार्य डॉक्टर संदीप भारती ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया जबकि प्रबंधक श्री शैलेंद्र कुमार अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित करके सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदानकिया।
इस अवसर पर सर्वश्री विजय कुमार गौतम विवेक जौहरी कौशल कुमार सिंह श्री राम रितेश कुमार मनोज कुमार राधेश्याम शर्मा संदीप कुमार अरविंद गंगवार गोपाल चौरसिया डॉ शिव कुमार सचिन प्रताप सिंह विनय कुमार सिंह चौहान विजय प्रकाश शर्मा अशोक कुमार अनूप कुमार अभिषेक शर्मा जगमोहन आर्य अनूप कुमार सक्सेना सुधीर कुमार सक्सेना प्रदीप कुमारसक्सेना सुखलाल व्यास पवन कुमार यादव सतीश यादव सुमित यादव नेमचंद श्रीमती अवनेश कुमारी, श्रीमतीसोनी गंगवार, श्रीमती सोनल, श्रीमती कुमुद सक्सेना आदि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। समस्त स्टाफ ने श्री सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित किए और उनके किए गए कार्यों के लिए उनका स्मरण किया गया।
श्री कृष्णा इंटर कॉलेज के मीडिया प्रभारी विवेक जौहरी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सेठ सेठ श्री कृष्ण मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिसंबर माह में संपन्न कराया जाएगा।

विज्ञापन एक्सप्रेस