10:21 pm Wednesday , 4 November 2026
BREAKING NEWS

बिसौली- लूट की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अपाचे बाइक बरामद

बदायूं

बिसौली पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट की वारदात में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार, अपाचे बाइक बरामद

केशव गुप्ता

बिसौली। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिसौली पुलिस ने लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. हृदेश कठेरिया के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिसौली श्री अंशुमन श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक बिसौली एवं पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर 2026 की रात आसफपुर रोड स्थित बिजलीघर के पास लूट की घटना हुई थी। मामले में थाना बिसौली पर मुकदमा अपराध संख्या 356/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरेन्द्र कुमार पुत्र मटरू सिंह तथा ब्रजेश पुत्र कृपाल सिंह, दोनों निवासी ग्राम कुआडान्डा, थाना बिसौली, जनपद बदायूँ के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से लूटी गई नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल संख्या UP24-AF-4463 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नरेन्द्र कुमार के खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट सहित एक अन्य मुकदमा भी दर्ज है, जबकि आरोपी ब्रजेश के खिलाफ इसी लूट के मामले में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक श्री सुभाष सिंह थाना बिसौली मय पुलिस टीम शामिल रही।

विज्ञापन एक्सप्रेस
No posts found.