संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं , (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित)में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित।
सहसवान (बदायूं) महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा संचालित संघटक राजकीय महाविद्यालय सहसवान बदायूं में शिक्षक दिवस को त्सव की तरह मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ गुरुदीप उप्पल सिंह जी के कर कमलों द्वारा किया गया। प्राचार्य डॉ गुरुदीप सिंह उप्पल ने कहा शिक्षक एक दीपक की भाति विद्यार्थियों के जीवन में उजाला भरता है। हमें सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
छात्रा गुलिस्तां बी, सैय्यद खाबर हसन के संयोजन में तुलसी, कविता, खुशी,अलफा, गुलिस्तां,निशा,अकनाज, महरोज,सिफा,रतनेश,रानी,प्रयांसी आदि छात्र छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम किया। विद्यार्थियों में शिफा रहमान, खाबर हसन, गुलिस्तां, निशा, महरोज ने शिक्षक दिवस पर अफने उदगार व्यक्त किये.
कार्यक्रम में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शुभ्रा माहेश्वरी, डॉ रजनी गुप्ता, डॉ नीति सक्सेना, डॉ सुरजीत सिंह मौर्य, डॉ राजेश सिंह , डॉ शुभ्रा शुक्ला, डॉ ब्रह्मस्वरूप आदि की गरिमामई उपस्थिति रही।



bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


