6:11 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

दातागंज: उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

दातागंज: विकास क्षेत्र दातागंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में शिक्षक दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
इस दौरान शिक्षक श्रीकिशन वर्मा व चमन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन के प्रेरक जीवन, दर्शन और शिक्षा जगत में उनके योगदान से अवगत कराया।
समारोह में प्रधानाध्यापक मोहम्मद राशिद क़ादरी ने विद्यालय के सभी शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित किया। अपने सहयोगी शिक्षकों की कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “बच्चे शिक्षकों का आईना होते हैं, हमारा आचरण ही उनके भविष्य की नींव रखता है।”
वहीं एसएमसी अध्यक्ष उर्वेश कुमार शर्मा ने गुरु की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु के मार्गदर्शन के बिना जीवन अधूरा है; वे ही हमें सही मार्ग दिखाते हैं।
मंच संचालन पावर एंजिल प्रियंका द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शिक्षक श्रीकिशन वर्मा, चमन कुमार शर्मा, मनोज कुमार और आदित्य सक्सेना सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ व बच्चे उपस्थित रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस