5:49 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

नगर कुंवरगांव में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन

कुंवर गांव संवाददाता

कुंवरगांव, बदायूं। नगर कुंवरगांव क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव को लेकर नगर के ठाकुरद्वारा मंदिर, गायत्री मंदिर, खाटू श्याम मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष सजावट की गई। मंदिरों में देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

जन्मोत्सव के दौरान बच्चों ने राधा-रानी और भगवान श्रीकृष्ण का रूप धारण कर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण के जन्म और उनकी विभिन्न लीलाओं का सुंदर प्रदर्शन किया गया। बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही मंदिरों में घंटा-घड़ियाल और जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की खुशी में एक-दूसरे को बधाई दी। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन एक्सप्रेस