5:48 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

वज़ीरगंज डिग्री कॉलेज में हुई दही हांडी प्रतियोगिता

जे.जे. ज्ञान डिग्री कॉलेज, वज़ीरगंज ( बदायूँ ) में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बी.ए., बी.एस.सी, बी.सी.ए. तथा बी.कॉम. की टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर उत्साह दिखाया।
प्रतियोगिता में बी.ए. तथा बी.एस.सी. की टीमें संयुक्त रूप से विजेता रहीं।
छात्र अनुज कुमार, उदय श्रीवास्तव, उवैश, रोहित, मोहित, विवेक, शिवा, अंश प्रताप,रत्नेश, कमल, योगेंद्र, निशान्त, विमल, चेतन, केशव, प्रिंस कुमार, अंकित, सौरभ, देव वार्ष्णेय, कृष्णा, सोवित, ईशान, दिव्यांश ने दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लिया।

इस अवसर पर छात्राओं की भी एक म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की छात्रा निशा ने प्रथम तथा बी.एस.सी. प्रथम सेमेस्टर की छात्रा यशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय की संस्थापिका श्रीमती उषा गुप्ता ने सरस्वती माँ के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर मैंनेजिंग डाइरेक्ट गिरधर गोपाल गुप्ता भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निशान्त कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों को मेडल पहना कर तथा उन्हें गिफ्ट पैकेट देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रवक्ता डॉ. मीना मिश्रा, तरुण शर्मा, कंचन वार्ष्णेय, शाहरुख़ खान, सुमन, चाँदनी शंखधार तथा संजीव कुमार, प्रदीप शर्मा, मोहित शंखधार, सुरेन्द्र कुमार आदि का सहयोग रहा।
प्रतियोगिताएँ सम्पन्न करने में कोच दिलीप जोशी व अरुण पंडित का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता हरीश राठौर ने किया।

विज्ञापन एक्सप्रेस