सहसवान भैंस प्रकरण: जांच का दायरा बढ़ा, प्रथम सूचना पर पहुंची टीम की भूमिका भी सवालों में
सहसवान, बदायूं। भैंस क्रूरता मामले में आरोपी चालक के हिरासत में आने के बाद अब जांच एक नए मोड़ पर पहुंच गई है।
चर्चा है कि घटना की सबसे पहली सूचना पर डायल 112 पर तैनात टीम मौके पर पहुंची थी। ऐसे में अब जांच में यह बिंदु भी शामिल हो गया है कि आखिर ट्रक मौके से कैसे निकल गया और शुरुआती स्तर पर क्या कार्रवाई हुई।
इधर कोतवाली पुलिस द्वारा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जिससे कई कड़ियां जुड़ने की उम्मीद है। सूत्रों का कहना है कि पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर ही तय होगा कि लापरवाही किस स्तर पर हुई।
वहीं दूसरी ओर कोतवाली में तैनात दरोगा बलवीर सिंह और सिपाही गौरव के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे थे और मानवीय कार्य करते हुए मृत भैंस को दफन कराया था।
फिलहाल कप्तान साहब और CO की निगरानी में मामले की गहराई से जांच जारी है, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


