5:49 pm Saturday , 5 September 2026
BREAKING NEWS

बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह

गुरुओं का सम्मान करना रही भारतीय संस्कृति की महान परंपरा : संजीव

बदायूं : स्काउट भवन एवं प्रशिक्षण केंद्र पर शिक्षक दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षकों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् सर्वपल्ली डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण का सशक्त आधार हैं। अपने ज्ञान, अनुभव और संस्कारों से विद्यार्थियों के जीवन को दिशा प्रदान करते हैं। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ने कहा कि श्रेष्ठ शिक्षक अपने शिष्यों के उज्ज्वल भविष्य, चरित्र निर्माण, नैतिक मूल्यों के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर एवं यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का तप और त्याग शिष्यों के उत्कर्ष होता है। उन्होंने कहा कि गुरुओं का सम्मान करना भारतीय संस्कृति की महान परंपरा रही है।
समारोह में राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान प्राप्त जिला संगठन आयुक्त (डीओसी) मुहम्मद असरार तथा वरिष्ठ प्रशिक्षक नंदराम शाक्य को मुख्य अतिथि महेश चंद्र सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना ‘बिन्नी’ ने सम्मानित किया। इस मौके पर निखिल चौहान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन एक्सप्रेस