बदायूं
रास्ते में घात लगाकर युवक पर हमला, पत्नी ने लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप
केशव गुप्ता
उसावां। थाना उसावां क्षेत्र के नग़रिया अभय गांव निवासी महिला पूनम पत्नी अन्चेद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर अपने पति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
तहरीर के अनुसार 1 सितंबर 2026 की शाम करीब सात बजे पूनम अपने पति के साथ पैदल ससुराल की ओर जा रही थी। गांव से करीब 500 मीटर दूर रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने कथित तौर पर उसके पति के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति के आंख, नाक, सीने, पैर और हाथ आदि पर गंभीर चोटें पहुंचाईं।
महिला का आरोप है कि इसी दौरान शोर सुनकर मौके पर पहुंचे अन्य लोगों ने भी उसके पति के साथ मारपीट की। घटना के बाद महिला ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल पति को एंबुलेंस से सीएचसी उसावां ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि अगले दिन भी आरोपियों की ओर से धमकी दी गई और उसके परिवार को जान-माल का खतरा बताया गया। महिला ने पुलिस से मामले में उचित कानूनी कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


