
अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ टेट अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार से अध्यादेश लाने की मांग को लेकर आज 5 सितम्बर को पूरे देश मे समस्त बेसिक शिक्षक हाथ मे काली पट्टी बांध कर शिक्षक दिवस मनाया।
उक्त के क्रम में उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पू0मा0)शिक्षक संघ जनपद बदायूँ के आह्वान पर जनपद के समस्त बेसिक शिक्षक हाथ मे काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस मनाया।
जिलाध्यक्ष प्रेमानंद शर्मा के द्वारा जनपद के सभी बेसिक शिक्षकों से अपील पर कि एकजुट होकर इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया।और प्रदर्शन को शोशल मीडिया पर भी शेयर किया।
महामंत्री फ़रहत हुसैन ने कहा कि समस्या बड़ी है तो संघर्ष भी बड़ा होगा पहले भी दिल्ली में प्रदर्शन कर इस मांग को संगठन रख चुका है पुनः प्रथम चरण में सभी शिक्षकों ने आज 5 सितम्बर 2026 को हाथों में काली पट्टी बांधकर शिक्षक दिवस मनाया।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


