
बरेली। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूजा सेवा संस्थान, डीडी पुरम बरेली में हर्षोल्लास के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पी.पी. सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं।
कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने राधा-कृष्ण के रूप में सुंदर झांकियां प्रस्तुत करने के साथ मनमोहक नृत्य किया। आकर्षक वेशभूषा में सजे बच्चों के चेहरे पर उत्साह और उमंग देखने को मिली। बच्चों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की आरती एवं पूजा-अर्चना की तथा जल, फल, तुलसी और मिष्ठान का भोग लगाकर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया।
इस मौके पर पूजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पी.पी. सिंह, सचिन मालती देवी, प्रधानाचार्य राखी सागर, अध्यापिकाओं की टीम, राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, संरक्षक जे.आर. गुप्ता, नरेंद्र कोहली, शैरेश गुप्ता सहित संस्थान के पदाधिकारी, शिक्षक एवं दिव्यांग बच्चे मौजूद रहे।
bdnindia.com bdnindia.com | www.bdnindia.com


